कानपुर के साकेत नगर स्थित मंदाकिनी रॉयल होटल में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की ओर से जिला युवा इकाई की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में व्यापारिक संगठन को सशक्त बनाने और युवा नेतृत्व को प्रमुख भूमिका देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष अचल गुप्ता ने की। इस दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई जिला युवा इकाई के गठन की घोषणा की गई। अध्यक्ष अचल गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की मजबूती के लिए युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई युवा इकाई व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में चेयरमैन नीतू सिंह, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला युवा चेयरमैन दीपक अग्रवाल, रोमी सिंह, रामजी अग्रवाल, पारस जैन, सचिन भट्ट सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता मौजूद रहे।