पुलिस भले ही लाख चेकिंग अभियान चला ले, लेकिन चोरों पर इसका कोई असर नहीं है। सीसामऊ स्थित गांधीनगर में बुधवार सुबह चोरी की स्कूटी से आए दो चोरों ने नौ सेकेंड में सड़क पर खड़ी दूसरी स्कूटी का ताला तोड़कर उसे पार कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीडि़त हर्षित निगम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस भी चोर की करतूत देखकर हैरत में पड़ गई। थाना पुलिस का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है। चोर जिस स्कूटी से आए थे, वह भी चोरी की ही लग रही है।