कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित जेके कॉलोनी के आदर्श विहार में शनिवार तड़के (भोर) एक विशाल पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने से फुटपाथ पर खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।