भारतीय आदिवासी गिहार महासभा की महत्वपूर्ण बैठक शहर के कबीर केला गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें समाज और संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन विस्तार, नए सदस्यों के मनोनयन और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है, जिससे गिहार समाज के लोगों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।