फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाद कंपनियों की मनमानी पर भड़के व्यापारी, बंद की दुकानें

Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 07:45 PM IST

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से देशव्यापी आंदोलन के क्रम में सोमवार को कानपुर की सभी खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानें बंद रहीं। खाद कंपनियों के विरोध में व्यापारियों ने सरसैय्या चौराहा से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और बाद में एसीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग उठाई कि खाद के साथ अन्य उत्पाद जो कंपनियां बेच रही हैं। इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। व्यापारियों ने मांगों का 10 दिन में समाधान न निकलने पर अनिश्चतकालीन बंदी की घोषणा की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने बताया कि नियमों के तहत कंपनियों को सभी फर्टिलाइजर यानी कि यूरिया, डीएपी आदि खाद को रिटेलर की दुकानों तक पहुंचाना होता है लेकिन कंपनियां भाड़ा 5 से 13 रुपये तक ही दे रही हैं। जबकि व्यापारी को 35 से 40 रुपये का खर्चा आ रहा है। उदाहरण के तौर पर यूरिया किसानों को 266.50 पैसे में बेचना है लेकिन दुकानदारों को ही 290 रुपये के करीब मिल रही है। ये कंपनियों की मनमानी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें