फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ठंड की दस्तक के साथ सक्रिय हुए चोर, एक ही रात में दो बड़ी वारदातें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में ठंड की शुरुआत होते ही चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इलाके में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया है। मदारपुर गांव में अमित शुक्ला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सात हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। वहीं, पुरवामीर गांव के कंपोजिट विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर बदमाशों ने दो गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन का सामान पार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्कूल के किचन को एक दर्जन से अधिक बार निशाना बनाया जा चुका है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने मामलों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें