कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलाटी की अध्यक्षता में मंगलवार को कमेटी की पहली बैठक जनरलगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कमेटी के सत्र 2025-2027 के लिए तीन सदस्यीय चुनाव बोर्ड का गठन किया गया। सत्यनारायण सिंहानिया को मुख्य चुनाव अधिकारी और करुणेश कुमार मिश्र, राधेश्याम माहेश्वरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। इस दौरान सिग्नेचर अथाॅरिटी की प्रक्रिया पूरी की गई। तय हुआ कि कमेटी की ओर से रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के नोटिस का जवाब बिंदुवार दिया जाएगा। बैठक में दीपक कुमार गुप्ता, काशी प्रसाद शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, रुमित सिंह सागरी, अशोक कुमार माहेश्वरी, लक्ष्मण सहगल आदि मौजूद रहे।