कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर और छात्रों के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया। मामला थाने तक पहुंच गया, जहां छात्रों ने हंगामा किया। शिक्षकों की तहरीर पर कुछ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रों को हिरासत में लिया है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।