फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़कों पर कलाकारी करते घूम रहे गलियों के सुपरस्टार दिनेश कुमार

हुनर कभी हालातों का मोहताज नहीं होता और न ही किसी मंच का इंतजार करता है बस मौका मिलते ही अपनी चमक बिखेर देता है। महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर चौराहे पर ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब करीब 160 से अधिक हीरो हीरोइन और राजनेताओं की मिमिक्री करने वाले दिनेश कुमार सड़क पर ही अपनी कला का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते हुए उनका अनोखा अंदाज़ देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और चौराहा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दिनेश कुमार ने बातचीत में बताया कि उनका सपना फिल्मों में जाने का था लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर सके। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सरकारी अध्यापक बने और सेवा निवृत्ति के बाद अब सोशल मीडिया को ही अपना मंच बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी मिमिक्री और नृत्य कला को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मान भी दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें