जवाहरपुरम होते हुए पनकी रतनपुर को जाने वाली सड़क पर कैंब्रिज चौराहे पर दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़क है। चौराहे के पास एक तरफ की सड़क पर पूरी एक लेने पर सब्जी और अन्य सामानों की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इन लोगों ने अपना सामान ठीक सड़क पर रखकर सड़क की एक लेने पर कब्जा कर रखा है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।