चौबेपुर ब्लाक के गांवों में साफ सफाई की व्यवस्था लचर है। कछियाना मंधना में सड़क किनारे नालियां एकदम टूटी फूटी और चोक हैं।नालियां चोक होने की वजह से सीवर का पानी मुख्य सड़क पर ही भरा हुआ है। इसी सीवर के पानी से होकर ग्रामीण आवागमन करने के लिए मजबूर हैं।