नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर गौशाला और दीपापुर प्राइमरी स्कूल का एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। महाराजपुर गौशाला में दाना और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही कमियों को देखते हुए खंड विकास अधिकारी सरसौल को संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने पर जोर दिया गया। वहीं दीपपुर प्राइमरी स्कूल में टूटी पानी की टोटी और खराब रनिंग वाटर सप्लाई को सुधारने के निर्देश दिए गए। बच्चों की कम संख्या को देखते हुए शिक्षकों को प्रयास कर सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। खंड विकास अधिकारी को विद्यालय की समस्याओं पर शिक्षकों के फीडबैक के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिले।