सरसौल कस्बे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। महाराजपुर थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मंगलवार को जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो किसानों की तीन भैंसों की मौत हो गई। मृत भैंसों में दो गर्भवती थीं। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भेवली गांव निवासी किसान छोटकन और हरपाल रोज की तरह अपनी भैंसों को चराने खेत पर ले गए थे। इसी दौरान बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास जमीन पर पड़े बिजली के तार में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही भैंसें वहां पहुंचीं, वे करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।