सर्दी के मौसम में हाईवे पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। मंगलवार रात 8 बजे तक कोहरा इस कदर छा गया कि कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई। जिससे यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। इस दौरान दुर्घटना होने खी आशंका भी बनी रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति आती रही।