बिठूर थाना क्षेत्र सिंहपुर स्थित एक आपर्टमेंट की आठवीं मंजिल से नीचे बेसमेंट में गिरकर एयरफोर्स से वीआरएस ले चुके शगुन कटियार (42) की मौत हो गयी। शगुन आवास विकास कल्याणपुर में बिरयानी की दुकान चलाते थे। फारेंसिक टीम को आठवीं मंजिल की बालकनी में हाथों के निशान मिले हैं। मौके पर डीसीपी और एसीपी भी जांच के लिए पहुंचे।मामले में पुलिस आत्महत्या के अलावा किसी अप्रत्याशित घटना के एंगल से भी जांच कर रही हैं।