मंधना में रेलवे क्रॉसिंग के पास लोगों ने रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर टट्टर और टीन शेड लगाकर चाय, बाइक सर्विसिंग, ढाबे और अन्य दुकानें बना ली हैं। रेलवे ने कई बार अवैध अतिक्रमणकारियों को चेताया फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कई बार इन दुकानों से कबाड़ के ठोस वस्तुओं को ये दुकानदार रेलवे की पटरी की तरफ फेंक देते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।