फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंभीर मामलों में वांछित चल रहे दो शातिरों को पुलिस ने भेजा जेल

महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंशू यादव पुत्र रंजीत यादव उर्फ लोहा सिंह यादव उम्र लगभग 32 वर्ष और शिवम यादव पुत्र सुनील यादव उम्र लगभग 21 वर्ष हैं। दोनों चकेरी चुंगी स्थित फैमिली ढाबा के पीछे थाना चकेरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना चकेरी और महाराजपुर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की जिसे अपराध में प्रयुक्त होने के कारण धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें