छावनी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़क और वर्षों से रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा अब सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय की चौखट तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर सीओडी क्रॉसिंग से हरिहरनाथ धाम, श्याम नगर तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। सुजातगंज क्रॉसिंग के पास सपा कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया।