फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पिंकू ने जीडीएस एकेडमी को 181 रन से हराया

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 10:11 PM IST

प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को पिंकू एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को 181 रन से और कानपुर साउथ एकेडमी ने ब्लू स्टार को 118 रन से हराया। शानदार प्रदर्शन करने पर पहले मैच में उदयराज और दूसरे में आदित्य रात को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। केसीए की ओर से किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए पहले मैच में पिंकू एकेडमी ने 35 ओवरों में पांच विकेट खोकर 278 रन बनाए। टीम से अथर्व कुमार ने 108 और उदयराज ने 91 रन बनाए। गेंदबाजी में कन्हैया ने तीन, आर्यन यादव और रुद्र सिंह ने एक-एक विकेट लिया। वहीं जीडीएस एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। रुद्र सिंह ने सर्वाधिक 38, आदित्य ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में आयु और अंश ने तीन-तीन, ईशांत और उदयराज ने एक-एक विकेट लिया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाए। टीम से अर्पित राय ने 78, सार्थक राणा ने 30 और तेजस वर्मा ने 27 रन जोड़े। गेंदबाजी में नैतिक निषाद और सार्थक त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिया। वहीं ब्लू स्टार एकेडमी की टीम 16.3 ओवर में मात्र 49 रन पर आउट हो गई। टीम से कार्तिक गुप्ता ने सर्वाधिक 12 और नैतिक निषाद ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने चार, यशस्वी यादव और विनम्र तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें