नेशनल हाईवे के पास स्थित रायपुर में बने एक निजी इंटर कालेज के ठीक सामने और आसपास गंदगी के बड़े बड़े दर्जनों ढेर हैं। इसी गंदगी के बीच रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों को कॉलेज पढ़ने आना पड़ता है। कालेज के सामने से गंदे पानी से भरा नाला बजबजा रहा है। नाले की बदबू से विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।