फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर में डीसीएम की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jan 2026 08:00 PM IST

बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव में शनिवार दोपहर बाद भाटिया गेस्ट हाउस के आगे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार कक्षा 9 के छात्र आदर्श अवस्थी (9) उर्फ नमन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आदर्श डीसीएम के पहिये के नीचे आ गया। सिर कुचलने से आदर्श की मौके पर ही मौत हो गयी। पिता सुधीर अवस्थी ने बताया आदर्श उनका इकलौता बेटा था जो बहन नम्रता के साथ टिकरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। दोनों अलग अलग साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। आदर्श की मौत की खबर मां विभा बदहवास हो गयी। बिठूर पुलिस ने मौके पर पहुच शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरो की मदद से टक्कर मारने वाली डीसीएम का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें