भीतरगांव क्षेत्र में वनरोजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड के झुंड खेतों में घुसकर न केवल फसल को खा रहे हैं, बल्कि उसे पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं। लाही और सरसों की फसलें वर्तमान में तैयार होने की स्थिति में हैं, लेकिन वनरोजों के भागने और बैठने से पौधे टूट रहे हैं। गेहूं की नई फसल को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।