शुक्लागंज में ब्रिटिश हुकूमत में बने रेल गंगा पुल पर दो अप्रैल से 42 दिनों तक रोजाना मेगा ब्लॉक लेकर नए एचबीम स्लीपर लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। रविवार को ट्रैक पर बिखरी गिट्टी समेटन का काम कराया गया था। सोमवार को यूटीवी मशीन से पुराने पत्थर के स्लीपर हटाने के साथ ट्रैक पर गिट्टी समेटने और सपोर्टिंग रेल लाइन को हटाने का कार्य किया गया।