फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का फूंका पुतला, ब्राह्मण और जाट महिलाओं पर टिप्पणी से आक्रोश

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र स्थित हमीरपुर रोड के मछरिया तिराहे पर शनिवार को नौबस्ता व्यापार मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज, जाट समाज और महिलाओं के प्रति कथित अपमानजनक बयानबाजी को लेकर प्रदर्शनकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र तिवारी (ओपन तिवारी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर राजकुमार भाटी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं द्वारा किसी भी समाज और महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण और जाट समाज के सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी से भी इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें