फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करोडों की साइबर ठगी; सुल्तान का साथी अंचित हिरासत में, दुबई का वीडियो वायरल

करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा उर्फ अभय उर्फ जॉनसेना उर्फ वैलेंटाइन के 25 हजार रुपये के इनामी साथी अंचित गोयल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अंचित पर साइबर ठगी से प्राप्त करोड़ों रुपये का लेनदेन म्यूल खातों के जरिए कराने का आरोप है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को 50 हजार के इनामी दिबियापुर निवासी राजवीर और गोविंदनगर निवासी शिवम सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली थीं। दोनों ने बताया कि वे सुल्तान मिर्जा को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें प्रति खाते हर महीने 25 हजार रुपये मिलते थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने नौ राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें