जाजमऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर उस समय अफरातफरी मच गई जब उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने घर के भीतर आग लगा दी। आग लगने से पूरे घर में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने देर रात अचानक घर के भीतर आग लगा दी, जिससे घरेलू उपयोग का लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंच गया।