फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंधना फ्लाईओवर की ग्रीन बेल्ट से हटाया कब्जा, एनएचएआई ने साफ कराया कचरा

मंधना फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट में फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटवा दिया और पूरे क्षेत्र में फैले कचरे की सफाई कराई। 25 जुलाई को प्रकाशित खबर में मंधना फ्लाईओवर के नीचे स्थित ग्रीन बेल्ट में टेंट संचालक द्वारा कब्जा किए जाने और वहां बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने भी इससे क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होने की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया। इसके बाद ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटवाने के साथ सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र से कचरा हटाया गया। कार्रवाई के बाद फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र पहले की तुलना में साफ-सुथरा नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें