फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवा उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र गुप्ता

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में फजलगंज स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की संस्तुति पर युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) और आईटी मंच (उत्तर) के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। युवा उद्योग व्यापार मंडल की कमान महेंद्र गुप्ता को दी गई। उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। राहुल दीक्षित को चेयरमैन बनाया गया। बताया गया कि मोहम्मद कामिल अंसारी को जिला महामंत्री, अमित दोसर को जिला कोषाध्यक्ष, अंकित मिश्रा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में आईटी मंच (उत्तर) के लिए संदीप जैन को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। राम जी शुक्ला चेयरमैन, गिरीश जायसवाल महामंत्री और सचिन जैन को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल संगठन की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्र ने बताया कि 12 और 13 मई को वृंदावन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन को देखते हुए कानपुर नगर और कानपुर मंडल की युवा इकाई का गठन जल्द किया जाएगा। इस मौके पर कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नीरज दीक्षित, सत्य प्रकाश जायसवाल, मुकेश भाटिया, अंबेश दयाल, सचिन शुक्ला, सरताज अहमद, विनय अरोड़ा, गुलशन जायसवाल, राजेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, सुशील गुप्ता, अभिषेक गौतम, अभिषेक सिंह, विशाल वर्मा, मोहम्मद समीम, सीताराम गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें