फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लाजपत नगर भगवती गैस एजेंसी पर लंबी लाइन, सड़क पर भीड़ से जाम की स्थिति

कानपुर के लाजपत नगर स्थित भगवती गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। हालत यह है कि लोग सड़क तक खड़े हैं, जिससे इलाके में जाम जैसी स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर बुकिंग और लेने के लिए लाइन में लगे हैं। एजेंसी परिसर में जगह कम होने के कारण लोगों को सड़क पर खड़ा होना पड़ रहा है। सड़क पर भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें