फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल नवोदय विद्यालय में आयोजित हुई पार्श्व प्रवेश परीक्षा

शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Feb 2026 10:00 PM IST

सरसौल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश हेतु परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन की सभी व्यवस्थाएँ पहले से सुनिश्चित कर रखी थीं। परीक्षा केंद्र पर निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना न रही। कक्षा 9 में 135 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि कक्षा 11 में 46 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर निष्पक्षता सुनिश्चित की। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थी संतोषजनक वातावरण में केंद्र से रवाना हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें