सावन माह में शुक्लागंज से बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम के लिए शिवभक्तों का एक बड़ा जत्था रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़ियों ने आस्था के साथ अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। कदमताल मिलाकर आगे बढ़ रहे शिवभक्तों ने आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।