फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रतापपुर गांव में मनाया गया जल महोत्सव, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत प्रतापपुर में विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा नव निर्मित पम्प हाउस परिसर में जल महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन और हवन से किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है जिससे ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके। इस अवसर पर ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रखने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में मान्धाता सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पाइप लाइन से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता वीपी सिंह और ग्राम प्रधान सुदीप शिवहरे ने विधिवत उद्घाटन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। आयोजन में नसीम अहमद, देवेश दुबे, अदित्य प्रताप सिंह, आशीष सोनी, संदीप कुमार शुक्ला और मनोज द्विवेदी सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें