फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेकाबू पिकअप ने मोपेड सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर

कानपुर देहात झींझक-मंगलपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसा दोपहर करीब पौने दो बजे झींझक नगर के नीमझाल पुलिया के पास हुआ। नेहरू नगर निवासी अंश सिंह (18) पुत्र बलराम सिंह अपने साथी कृष्णा गुप्ता (18) के साथ किसी काम से मोपेड पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। सीएचसी झींझक के डॉ. शिरोमणि सिंह ने अंश को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र इंटर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची मां कंचन देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें