कानपुर के गुरुदेव चौराहे पर एक होर्डिंग ने अचानक सियासी माहौल गर्मा दिया है। भाजपा कार्यकर्ता ‘गोल्डन बाबा’ द्वारा लगाई गई इस होर्डिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई है। यह होर्डिंग लगते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोगों के बीच राजनीतिक बहस शुरू हो गई। ‘गोल्डन बाबा’ ने बताया कि वह प्रदेश भर में ‘प्रतिकज्ञा रथ’ निकालकर इस मांग का प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार देश का प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया जाना चाहिए। एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल 2027 के चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं कानपुर में लगी यह होर्डिंग लोगों के बीच खासा आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।