गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें जम्मू के कथावाचक भाई हरमीत सिंह ने उनके त्याग और धर्म रक्षा हेतु दिए बलिदान पर चर्चा की। रागी जत्थों के कीर्तन के बीच प्रबंधक कमेटी ने 10 मई के विशेष समागम का न्योता दिया और सेवादारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन गुरु के अटूट लंगर के साथ हुआ।