सिंहपुर कस्बे से यश कोठारी हाईवे चौराहे को जाने वाली सड़क कई जगह बुरी तरह टूट गई है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इन गड्डों से गुजरते हुए वाहन सवारों को तेज झटकों भी सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों के अलावा स्थानीय निवासी भी सड़क की जर्जर हालत की वजह से परेशान हैं।