फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उच्च न्यायालय ने मुआवजे के दावे को किया खारिज

शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 11:19 PM IST

केडीए बैरी अकबरपुर कछार में न्यू कानपुर सिटी योजना को ला रहा है। इसमें एक व्यक्ति ने अधिग्रहण के 2013 के नए कानून के अनुसार मुआवजे का दावा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में किया था। इस दावे को न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की पीठ ने 9 फरवरी 2026 को कहा कि अत्यधिक विलंब किसी भी अधिग्रहण कार्यवाही को चुनौती देने के अधिकार को समाप्त कर देता है। मामले की सुनवाई के दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से अधिवक्ता यश पाड़िया ने अदालत को बताया कि अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 1996 में शुरू हुई थी और 2010 में पूरी हो गई थी। इसके बावजूद इस पर पहली बार 2025 में चुनौती दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें