कानपुर में तेज गर्मी के बीच सोमवार को पतारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक यातायात व्यवस्था चरमरा गई और करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लग गया। दोपहर के समय बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे यात्री और वाहन चालक पूरी तरह बेहाल नजर आए। बसों और ऑटो में सवार यात्री पसीने से तर-बतर हो गए। जाम के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो गर्मी के मौसम में हालात और बदतर हो सकते हैं।