घाटमपुर में शनिवार शाम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे पकी खड़ी गेहूं और अरहर की फसल को भारी क्षति पहुंची है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने लेखपालों को नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे के निर्देश जारी किए हैं।