सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में कासनी कला (कानपुर) द्वारा आयोजित गुरु पूजा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रमन रेती से पधारे कासनी स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने गुरु वंदना और भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।