कानपुर स्थित भाजपा क्षेत्र कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी और क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की आगामी रणनीतियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।