छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में कानपुर ताइक्वांडो कमेटी द्वारा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कानपुर के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से आए लगभग 325 खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।