नाग पंचमी के पावन पर्व पर माल रोड स्थित ऐतिहासिक खेरेपति बाबा मंदिर में भगवान शेषनारायण का भव्य श्रृंगार किया गया। इस धार्मिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा 'अंटू' ने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों के साथ भगवान की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।