नरवल स्थित मोहन सेकेंडरी हाई स्कूल पाल्हेपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दीपा और अंजलि कुमारी ने चौपाल के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला पुलिस कर्मियों ने हेल्पलाइन 181 वूमेन पावर लाइन 1090 आपातकालीन सेवा 112 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस 108 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया साथ ही घरेलू हिंसा,छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।