फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला जनगणना अधिकारी से अभद्रता, रजिस्टर फाड़ने की कोशिश

रावतपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर में जनगणना करने पहुंची महिला अधिकारी से लोगों ने अभद्रता कर दी। महिला ने विरोध किया तो सभी ने उसे घेर लिया। वह मोबाइल निकाल वीडियो बनाने लगीं तो मोबाइल और रजिस्टर छीन लिया। रजिस्टर फाड़ने की कोशिश की। महिला अधिकारी के साथ में मौजूद बेटे ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वे पुलिस लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तब महिला अधिकारी उनके बीच से निकल सकीं। कल्याणपुर खुर्द निवासी रेखा गौतम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी जनगणना में ड्यूटी लगी हुई है। रेखा के मुताबिक दिन में तेज धूप होने के चलते अधिकारी शाम को जनगणना करने पहुंच रहे हैं। वह भी बुधवार शाम बेटे नमन के साथ रोशननगर इलाके में जनगणना करने पहुचीं। एक घर से कुछ लोग बाहर आए। उनसे परिवार के लोगों के नाम पूछे तो सभी भड़क गए। अभद्रता करते हुए आसपास के लोगों संग मिलकर घेर लिया। रावतपुर एसओ कमलेश राय ने बताया कि जनगणना में कुछ लोगों ने विवाद किया था। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें