फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लिफ्ट और दीवार के बीच आधे घंटे फंसा रहा कर्मचारी

Shikha Pandey Updated Thu, 28 May 2026 11:23 PM IST

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा स्थित आरआर ब्रदर्स की दुकान में गुरुवार दोपहर एक कर्मचारी लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर अनूप गांगुली घायल हो गया। कर्मचारी लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर जा रहा था। बताया गया कि लिफ्ट तीसरी मंजिल के पास पहुंची ही थी कि अचानक तकनीकी खराबी के चलते अनूप लिफ्ट और छत की दीवार के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल लिफ्ट सर्विस कर्मचारियों को बुलाया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वह दर्द से कराहता रहा और कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें