महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सूर्यवंशी खेड़ा गांव में पारिवारिक कल के चलते एक 55 वर्षीय अधेड़ ने गांव के बाहर खेतों पर पेड़ में मफलर के सहारे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुवंशीखेड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र स्व. मुल्ले निषाद ने पारिवारिक कलह के चलते जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है अन्य पहलुओं पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।