फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हादसों को दावत देता अंधा होकर हाईवे पर दौड़ रहा ई -रिक्शा

शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 11:26 PM IST

यह नजारा महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रह्मदेव मंदिर के पास का है जहां पर नेशनल हाईवे पर अंधा होकर एक ई - रिक्शा दौड़ रहा है चालक को यह नहीं पता कि उसकी यह लापरवाही कितनी घातक हो सकती है जानलेवा हो सकती है हाईवे पर दौड़ते अंधे ई रिक्शा का वीडियो बनाकर राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रह्मदेव मंदिर के पास बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एक ई रिक्शा प्लाई लादकर जा रहा है जिसने आगे शीशे तक को घेर रखा है। चालक बगल से झांक कर हाईवे देख रहा है जबकि उसी में बैठा एक अन्य युवक बाहर लटक कर चालक को रास्ता बता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणियां साझा कर रहे हैं। प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें