फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशेबाजों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गोविंदनगर के रामलीला मैदान के पास ऑटो में बैठकर शराब पी रहे नशेबाजों की गालीगलौज का विरोध करना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने तीनों को दौड़ाकर जमकर पीटा। सीसी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। रामआसरे नगर निवासी रितिक सिंह ने बताया कि बीते सात अगस्त की रात करीब 10 बजे वह रामलीला मैदान में दोस्त हर्ष और प्रियांशु के साथ खड़ा था। तभी कुछ दूरी पर खड़े ऑटो में सात युवक बैठ कर शराब पी रहे थे। कुछ तेज आवाज में गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। तीनों दोस्त जान बचा कर भागे तो आरोपियों ने दौड़ा लिया। रितिक को गिराकर पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी रितिक के गले में पड़ी चेन और मोबाइल छीन कर भाग निकले। वीडियो में आरोपी बेल्टों, डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें