महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में गुरुवार को एक 25 वर्षीय गोताखोर मनीष निषाद का शव नाले में बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पेशे से गोताखोर था और शराब का आदी बताया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने की आशंका जताते हुए सभी पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।